Hindi News / news / IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated May 05, 2022, 6:57:05 PM

IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : IAS अधिकारियों के बाद बिहार में IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही  है। सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।


सरकार ने 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी के पद पर तैनात किया है। वे फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग में चल रहे थे। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार को स्पेशल ब्रांच का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी नवल किशोर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एससीआरबी पटना के पद पर तैनात किया गया है।


2008 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा स्पेशल ब्रांच के पद पर तैनात किया गया है। जबकि 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के पद पर तैनाती दी गई है।


 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी निलेश कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पटना के पद पर तैनात किया गया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण के पद पर तैनात किया गया है।