ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कोरोना से राहत : देश में 42 दिनों बाद 2 लाख से कम नए केस, 3.26 लाख ठीक हुए

DESK : देश में कोरोना के आंकड़े में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 1 लाख 95 हजार 685 ल

कोरोना से राहत : देश में 42 दिनों बाद 2 लाख से कम नए केस, 3.26 लाख ठीक हुए
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना के आंकड़े में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 1 लाख 95 हजार 685 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. यह आंकड़ा पिछले 42 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. 


हालांकि, मौत का आंकड़ा सरकार और लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. देश में सोमवार को 3,496 लोगों की कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी. राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 26 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दी. इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या में 1 लाख 34 हजार 572 की कमी रिकॉर्ड की गई. 


जाहिर है कि देश के कई राज्यों में लगे लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है. आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते कई दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना में रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है. जिससे कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट आई है. राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर यानी रिकवरी रेट करीब 89 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है. 

टैग्स