ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

देश में कोरोना से पांचवीं मौत, मुम्बई के रिलायंस हॉस्पिटल में 56 साल के शख्स ने तोड़ा दम

MUMBAI : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. जहां कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स की मौत हो गई है. मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में 56 साल के एक शख्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. जहां कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स की मौत हो गई है. मुंबई के एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में 56 साल के एक शख्स ने दम तोड़ दिया है. इस शख्स को कोरोना होने के बाद 21 मार्च को भर्ती कराया गया था. मुंबई में हुई इस मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद बढ़कर 5 हो गई है.


देश में अब तक कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मरीजों की तादाद 334 पहुंच चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में अब तक 63 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं जबकि केरल में 52, राजस्थान में 25, उत्तर प्रदेश में 27, दिल्ली में 26, तेलंगाना में 21, लद्दाख में 13 लोग इससे संक्रमित हैं. देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 4 लोगों की मौत हुई है.सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 63 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.


कोरोना वायरस ने राजस्थान के नए इलाकों में भी अपना पांव पसार दिया है. जोधपुर में कोरोनावायरस के पहले पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है. एक मरीज में कोरोना के वायरस पाए जाने के बाद उसके पूरे परिवार को आइसोलेशन में भेजा गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता कर्फ्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमें जनता कर्फ्यू के लिए आगे भी तैयार रहना होगा. यूपी में कोरोना के अब तक 27 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 11 मरीज ठीक हो चुके हैं.


टैग्स