ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ की तुलना करने पर सियासत: JDU बोली- पीएम मोदी बताएं उन्हें इंडिया से परेशानी क्यों है?

PATNA: संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कंपनी से की। इसको लेकर देश की सियासत गर

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ की तुलना करने पर सियासत: JDU बोली- पीएम मोदी बताएं उन्हें इंडिया से परेशानी क्यों है?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तुलना इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कंपनी से की। इसको लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है और विपक्षी दल हमलावर हो गए हैं। प्रधानमंत्री के बयान पर जेडीयू ने कड़ी आपत्ति जताई है और पूछा है कि पीएम मोदी को इंडिया से परेशानी क्यों हो रही है।


जेडीयू कोटे की मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इंडिया से किस बात की परेशानी है। उनको बताना चाहिए कि इंडिया से उनके प्रॉब्लम का कारण क्या है। बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की पहल से घबरा गए हैं। विपक्ष के एकजुट होने से पीएम मोदी परेशान और हताश हो चुके हैं, इसीलिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, लेकिन 2024 में इनको  देश की जनता सबक सिखाएगी।


बेगूसराय की घटना पर सवाल पूछे जाने पर लेसी सिंह ने कहा प्रधानमंत्री को मणिपुर की घटना पर जवाब देना चाहिए। 77 दिन से पूरा मणिपुर जल रहा है लेकिन देश के प्रधानमंत्री चुपचाप हैं। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि मणिपुर में क्या हुआ। यह सरकार ना तो महिलाओं के सुरक्षा के लिए कोई कदम उठा रही है और ही ना बेरोजगारी और महंगाई के लिए कोई काम कर रही है। 2024 में देश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेकेगी।


बता दें कि मॉनसून सत्र में मणिपुर पर जारी संग्राम के बीच मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से कोई भारत नहीं हो जाता। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता