ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

कोरोना से बेहाल भारत : एक दिन में 57 हजार नए केस, 764 लोगों की मौत

DESK : भारत में बेकाबू कोरोना कि रफ्तार थम नहीं रही है। 1 दिन के अंदर देश में कोरोना के 57 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 764 लोगों की मौत कोरोना वायरस स

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : भारत में बेकाबू कोरोना कि रफ्तार थम नहीं रही है। 1 दिन के अंदर देश में कोरोना के 57 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 764 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। देश के अंदर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख के पास पहुंच चुका है जबकि 36000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 


भारत पर अभी भी करुणा के 5 लाख 65 हजार से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है और दूसरे नंबर पर दिल्ली है। अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत के अंदर आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है हालांकि राहत की बात यह है कि हर 10 लाख की आबादी पर भारत में मृत्यु दर काफी कम है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 47 लाख से ज्यादा है जबकि ब्राजील में 26 लाख से ज्यादा। 


देश में संक्रमण के मामलों में सबसे ऊपर अभी भी महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में 93 हजार से ज्यादा मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे पर दिल्ली, चौथे पर गुजरात, पांचवें पर पश्चिम बंगाल है। दुनिया के अंदर जिन देशों में कोरोना मरीजों का सबसे ज्यादा इलाज चल रहा है उससे सूची में भारत चौथे स्थान पर है।

टैग्स