ब्रेकिंग
BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंका

इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ

DELHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने किडनी के इलाज के लिए मंगलवार की शाम सिंगापुर रवाना हो गये। बता दे कि सिंगापुर में उनकी एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। लालू यादव आज शाम

इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने किडनी के इलाज के लिए मंगलवार की शाम सिंगापुर रवाना हो गये। बता दे कि सिंगापुर में उनकी एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। लालू यादव आज शाम दिल्ली से परिजनों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और सेवकों की टीम के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए। 


लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है लिहाजा सारी तैयारी के साथ रवानगी होगी। लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज कराने जा रहे लालू प्रसाद यादव के साथ 6 लोग सिंगापुर जा रहे हैं. उनके परिवार से राबड़ी देवी के साथ साथ बड़ी बेटी मीसा भारती सिंगापुर के लिए रवाना हुए। वहीं, राजद नेता और विधान पार्षद सुनील सिंह के साथ साथ लालू यादव के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव भी साथ हैं। लालू यादव अपने दो सेवकों को भी साथ ले गये हैं। ये दोनों यही सेवक हैं जो पटना से लेकर दिल्ली तक उनकी सेवा में सालों से लगे रहे।


सोमवार की शाम तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को किडनी की समस्या है. दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वे दवा ले रहे हैं. लेकिन सिंगापुर में किडनी की बीमारियों के इलाज का दुनिया में सबसे बेहतर इंतजाम है. लालू प्रसाद यादव वहां डॉक्टरों से संपर्क करेंगे. तेजस्वी ने बताया कि फिलहाल लालू यादव को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह नहीं दी है. उनकी बीमारी उतनी गंभीर नहीं है. लेकिन सिंगापुर में डॉक्टर जो सलाह देंगे वैसा किया जायेगा। 


इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ


इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ

इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ

इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ

इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए लालू, राबड़ी-मीसा समेत कई लोग हैं साथ

टैग्स