ब्रेकिंग
ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

बिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शौच के लिए घर से निकले अर्जुन सहनी पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है और हत्यारों की तलाश...

बिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंका
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सरैया थाना क्षेत्र के सुपना गांव में शौच के लिए घर से निकले एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम के साथ मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान सुपना गांव निवासी अर्जुन सहनी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अर्जुन रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने सुनसान जगह पर उन पर अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. युवक का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर सरैया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं, जिनके आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है.


कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है.


सरैया थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.