ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

इडली-डोसा खाने गए हैं नीतीश! विपक्षी दलों की बैठक पर आरसीपी का हमला, बोले- बेंगलुरु में सभी डेमोरलाइज्ड नेताओं का जुटान

PATNA: बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ है। आज दूसरे दिन की बैठक में 26 विपक्षी दलों के सभी नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सोनिया ग

इडली-डोसा खाने गए हैं नीतीश! विपक्षी दलों की बैठक पर आरसीपी का हमला, बोले- बेंगलुरु में सभी डेमोरलाइज्ड नेताओं का जुटान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ है। आज दूसरे दिन की बैठक में 26 विपक्षी दलों के सभी नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, स्टालिन, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के नेता बेंगलुरु पहुंच गए हैं। इसी बीच बैठक को लेकर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने बैठक को लेकर तीखा तंज किया है।


आरसीपी ने कहा है कि बेंगलुरु में जितने भी नेताओं का जुटान हुआ है वे सभी डेमोरलाइज्ड नेता हैं। विपक्ष के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले शरद पवार की पार्टी टूट चुकी है। पार्टी टूटने के बाद से वे पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को देख लीजिए। सोंच लीजिए दिल्ली में बाढ़ से किस तरह की तबाही मची हुई है। दिल्ली की जनता की अपेक्षा है कि केजरीवाल दिल्ली में रहकर उनकी सेवा करें लेकिन वे बेंगलुरु घूम रहे हैं, उनके कई साथी जेल के अंदर है, ऐसे में वे भी डेमोरलाइज्ड हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात करें तो वे भी डेमोरलाइज्ड हैं। साउथ में तमिलनाडु चलें तो वहां के मुख्यमंत्री स्टालिन खुद डेमोरलाइज्ड हैं।


आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि आरजेडी और जेडीयू के बीच जो स्थिति बनी हुई है उससे कार्यकर्ता काफी असहज हैं। नीतीश कुमार इडली डोसा खाकर मन बहलाने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। पटना में विपक्षी दलों के नेताओं को लिट्टी-चोखा खिलाए थे और अब खुद साउथ का डिश खाने के बेंगलुरु गए हैं। नीतीश कुमार से इससे ज्यादा कुछ होने वाला भी नहीं है। बैठक में शामिल होने वाले तमाम नेता किसी न किसी कारण से डेमोरलाइज्ड हैं। किसी भी जंग को जीतने के लिए मनोबल की जरूरत होती है जो इनके पास नहीं है।