ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

हैदराबाद से पटना लौटे बिहार कांग्रेस के 16 विधायक, तेजस्वी के आवास में होंगे नजरबंद

PATNA: टूट के डर से हैदराबाद भेजे गए बिहार कांग्रेस के 16 विधायक पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट से उन्हें सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास ले जाया जाएगा, जहां आरजेडी और माले विधा

हैदराबाद से पटना लौटे बिहार कांग्रेस के 16 विधायक, तेजस्वी के आवास में होंगे नजरबंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: टूट के डर से हैदराबाद भेजे गए बिहार कांग्रेस के 16 विधायक पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट से उन्हें सीधे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास ले जाया जाएगा, जहां आरजेडी और माले विधायकों के साथ उन्हें भी नजरबंद कर दिया जाएगा। तेजस्वी के सरकारी आवास पर कांग्रेस विधायकों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। कल यहीं से सभी विधायक विधानसभा जाएंगे। 


दरअसल, बिहार की सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही कांग्रेस को अपने विधायकों में टूट का डर सता रहा था। नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। अब जब कल यानी 12 फरवरी को नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, कांग्रेस के सभी विधायक आज पटना पहुंच गए हैं।


हैदराबाद से लौटने के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को सीधे तेजस्वी यादव के उस आवास में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जहां आरजेडी और माले के विधायक पहले से नजरबंद हैं। शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने अपने और माले के सभी विधायकों को नजरबंद कर दिया था। तेजस्वी के आवास से सभी विधायक कल विधानसभा के लिए निकलेंगे।