ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हैदराबाद के 'हैवानों' के गुनाहों की है लंबी फेहरिस्त, दो आरोपियों ने 9 और महिलाओं का रेप कर जलाकर मार डाला था

HYDERABAD: हैदराबाद में एक वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. चारों में से दो आरोपियों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

HYDERABAD: हैदराबाद में एक वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. चारों में से दो आरोपियों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने दावा किया है कि रेप और मर्डर के चार में से दो आरोपी 9 और महिलाओं के साथ पहले भी ऐसा ही कर चुके थे.


हैदराबाद केस की जांच करने वाले पुलिस टीम ने ये दावा किया है कि दो आरोपियों ने 10 महिलाओं का रेप करके उन्हें जलाकर मार डाला है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान चारों में से दो आरोपियों ने माना था कि उन्‍होंने 9 महिलाओं के साथ रेप करके उन्‍हें जलाकर मार दिया था. वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपियों को कस्‍टडी में लेने के बाद हम तेलंगाना और कर्नाटक हाइवे पर महिलाओं के साथ रेप और जलाकर मारने की 15 घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रहे थे. 


इन चार में से दो आरोपियों ने इनमें से 9 घटनाओं में अपने शामिल होने की बात मान ली थी. पुलिस टीम हर एक केस की पुष्टि के लिए अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है. साइबराबाद पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में पड़ताल कर रही है. तेलंगाना पुलिस ने दावा किया है कि आरिफ नाम का आरोपी 6 मामलों में शामिल था वहीं चेन्‍नाकेशववुलू ने तीन महिलाओं का रेप और मर्डर किया था.



टैग्स