Hindi News / news / जब सौतन बन गई दुल्हन, तो घरवाली हो गई बाहरवाली...

जब सौतन बन गई दुल्हन, तो घरवाली हो गई बाहरवाली...

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 08, 2019, 9:11:49 PM

जब सौतन बन गई दुल्हन, तो घरवाली हो गई बाहरवाली...

- फ़ोटो

NALANDA : घर पर पत्नी के रहते पति ने दूसरी महिला से शादी रचा ली. इसपर पत्नी आगबबूला होकर घर से निकल गई. ताजा मामला नालंदा जिले का है. जहां पहली पत्नी होने के बावजूद भी एक पति ने सौतन को दुल्हन बना लिया. गुस्से में पत्नी अपने मासूम बच्चे के साथ आत्महत्या करने का कदम उठा ली. हालांकि बाद में उसे ऐसा करने से रोका जा सका. पूरी घटना जिले के खोरमपुर गांव की है. पति की दूसरी शादी से नाराज महिला बेटे को लेकर आत्मदाह करने के लिए हिलसा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंच गई. महिला गुस्से में बेटे को लेकर ट्रेन की पटरी पर बैठ गई. वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने उसे लाख समझाने की कोशिश की मगर उसने किसी की ना सुनी. जैसे ही इसकी खबर उसके घर वालों को मिली तो उसकी सास दौड़े-दौड़े रेलवे स्टेशन आ पहुंची. इस पूरी घटनाओं के बीच तमाशा खड़ा हो गया. ट्रेन गुजरने के पहले जैसे-तैसे कर सास ने अपनी बहु और पोते की जान बचाई. इस घटना के बारे में महिला ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है. सौतन के कारण उसे प्रताड़ित करता है. उसकी प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने आत्महत्या का फैला लिया. नालंदा से राज की रिपोर्ट