ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

'हंटर वाली मैडम ..', ट्रक ड्राइवर के साथ महिला सिपाही की दादागिरी, बूट और हंटर से पीटा; अब SP ने लिया एक्शन

BUXAR : बिहार के बक्सर में महिला सिपाही की दबंगई देखने को मिली है। इस महिला सिपाही ने नो एंट्री में घुसे ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा है। महिला सिपाही ने पहले उसको जमीन पर गिराया और

'हंटर वाली मैडम ..',  ट्रक ड्राइवर के साथ महिला सिपाही की दादागिरी, बूट और हंटर से पीटा; अब SP ने लिया एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर में महिला सिपाही की दबंगई देखने को मिली है। इस महिला सिपाही ने नो एंट्री में घुसे ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा है। महिला सिपाही ने पहले उसको जमीन पर गिराया और उसके बाद हंटर और बूट से जमकर पिटाई कर दी। लेकिन, इस दौरान महिला सिपाही की दादागिरी को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष कुमार ने उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। 


वहीं, इस मामले को लेकर  मिली जानकारी के अनुसार सिपाही का नाम अमृता कुमारी है, जो औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर पर ड्यूटी कर रही थी।   इस दौरान डुमरांव अनुमंडल के चक्की प्रखंड के रहने वाले ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव अपनी वाहन को लेकर वहां पहुंचा, जिसके बाद महिला सिपाही ने नो एंट्री में प्रवेश करने का हवाला देकर पहले हंटर से उसके बाद बूट से पिटाई कर दी। अब इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद इनके ऊपर एक्शन लिया गया है। 


बताया जाता है कि,  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही अमृता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि, महिला सिपाही आम आदमी के साथ मारपीट कर रही है। इसके बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


उधर, इस घटना को लेकर पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि मैं एक ट्रक लेकर जा रहा था, औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर के पास जब पहुंचा तो मुझे नो एंट्री के बारे में पता नहीं था।  मैडम ने जैसे ही कहा कि ये नो एंट्री एरिया है तो मैं ट्रक हटाने लगा।  इसके बाद भी उन्होंने बेरहमी से मेरी पिटाई कर दी है, जिससे मैं घायल हो गया हूं।