ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

होली के मौके पर बढ़ गई रंगदारी की डिमांड, एक कारोबारी को मारी.. दूसरे से 5 लाख की मांग

MADHEPURA : होली के मौके पर अपराधियों की तरफ से रंगदारी की डिमांड बढ़ गई है। जी हां, मधेपुरा में एक हफ्ते के अंदर दो किराना कारोबारियों से

होली के मौके पर बढ़ गई रंगदारी की डिमांड, एक कारोबारी को मारी.. दूसरे से 5 लाख की मांग
Santosh Singh
3 मिनट

MADHEPURA : होली के मौके पर अपराधियों की तरफ से रंगदारी की डिमांड बढ़ गई है। जी हां, मधेपुरा में एक हफ्ते के अंदर दो किराना कारोबारियों से अपराधियों ने रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने के कारण एक किराना कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी जिसका इलाज पटना में चल रहा है जबकि दूसरे किराना कारोबारी से 5 लाख की डिमांड की गई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। 


दोनों किराना कारोबारियों से एक ही अपराधी ने रंगदारी मांगी है। अपराधी गुड्डू कुमार ने एक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग तारीखों पर दो कारोबारियों से रंगदारी की डिमांड की। इस मामले में पुलिस ने एक मोबाइल व्यवसाई को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि जिससे फोन नंबर से रंगदारी मांगी गई वह उसी मोबाइल व्यवसायी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस इस मामले में और छानबीन कर रही है। 


रविवार की देर रात आधा दर्जन से ज्यादा हथियार बंद अपराधियों ने मधेली बाजार स्थित किराना व्यवसाई पप्पू भगत की दुकान पर उन्हें गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने पप्पू भगत के बयान पर गुड्डू यादव को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जख्मी व्यवसायी पप्पू भगत के मुताबिक गुड्डू यादव ने फोन कर 10 लाख की रंगदारी देने को कहा था। रंगदारी नहीं देने पर उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पप्पू भगत को 16 मार्च की देर शाम उनके मोबाइल पर रंगदारी के लिए फोन आया था। 17 मार्च को वापस उन्हें रंगदारी के लिए रिमाइंडर कॉल आया उन्होंने अपनी मजबूरी बताई लेकिन फोन काट दिया गया। इसके बाद 21 मार्च को पप्पू भगत के ऊपर फायरिंग की गई अब दूसरे किराना व्यवसायी राजेश भगत से भी 5 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस अब तक के गुड्डू यादव को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

टैग्स