Hindi News / news / होली मनाने घर पहुंचे आर्मी जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

होली मनाने घर पहुंचे आर्मी जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mar 12, 2020, 1:22:59 PM

होली मनाने घर पहुंचे आर्मी जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

- फ़ोटो

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की मौत हो गई है. आर्मी जवान होली मनाने के लिए अपने घर पहुंचे थे. इस दौरान सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. इस घटना के बाद से जवान के घर में मातम पसरा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां बिक्रमगंज थाना इलाके के तेंदूनी चौक पर एक भीषण सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आर्मी जवान की पहचान जयप्रकाश सिंह के रूप में की गई है. जो फिलहाल सिकंदराबाद में पोस्टेड थे. होली के अवसर पर अपनों के साथ इस त्यौहार को मनाने वह गांव सलीमपुर आये थे.


मृतक आर्मी जवान के परिजन रविन्द्र कुमार का कहना है कि वे लोग कहीं से लौट रहे थे. इस दौरान तेंदूनी चौक के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनको चकमा दिया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बाइक गिरने के बाद ट्रक ने पीछे से कुचल दिया. जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आर्मी जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम छा गया. फिलहाल मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए उनको जिला अस्पताल लाया गया है.