कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
1st Bihar Published by: Updated Tue, 30 Mar 2021 11:42:42 AM IST
- फ़ोटो
DESK:- उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के दिन शराब पीकर सड़कों पर हंगामा मचाने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया। होली के दिन सुबह से ही पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान हुड़दंग मचा रहे लोगों को सबसे पहले पुलिस ने रोका। जिसके बाद 50 से अधिक लोगों को खंदौली थाने में ले जाया गया।
जहां हंगामा मचाने वाले लोगों को थाने में खड़ा कर राष्ट्रगान गवाया गया। सभी ने साथ मिलकर जन-गण-मन भी गाया। राष्ट्रगान गाने के बाद सभी को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया की शराब पीकर गाड़ी चलाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें कईयों की जान जा सकती है। होली आपसी भाइचारे और रंगों का त्योहार है जिसे अपनी हरकतों से भंग ना करें।
इस मौके पर किसी के घर में मातम ना हो इसलिए शराब पीकर गाड़ी ना चलाए क्योंकि जान बहुत कीमती होता है। ऐसी स्थिति में घर में रहे और परिवार के साथ होली का पर्व मनाएं। जब हुड़दंगियों का नशा टूटा और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तब जाकर सभी को थाना से छोड़ दिया गया। होली के मौके पर हुड़दंगियों के खिलाफ चलाये गये पुलिस की इस अभियान की चर्चा इलाकों में भी खूब हो रही है। लोग भी पुलिस की इस मुहिम को सही बता रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस के इस कदम की तारीफ भी की और आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाने की बात कही।