ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सहेली से शादी करने 500 KM दूर पहुंची युवती, बोली.. लड़कों से हो गई है नफरत

DESK: एक युवती शादी करने के लिए 500 किमी दूर अपने सहेली के पास पहुंच गई. उसके घर जाते ही उसके साथ शादी की जिद करने लगी. युवती ने कहा कि उससे लड़कों से नफरत हो गई है. वह सहेली से प्

सहेली से शादी करने 500 KM दूर पहुंची युवती, बोली.. लड़कों से हो गई है नफरत
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: एक युवती शादी करने के लिए 500 किमी दूर अपने सहेली के पास पहुंच गई. उसके घर जाते ही उसके साथ शादी की जिद करने लगी. युवती ने कहा कि उससे लड़कों से नफरत हो गई है. वह सहेली से प्यार करती है. इसलिए वह अपनी सहेली के साथ ही शादी करना चाहती है. यह मामला हरियाणा के हिसार का है. 

सहेली के परिजन नहीं हुए तैयार

राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली युवती अपने सहेली के पास जाने के लिए 500 किमी तक का सफर तय किया और हरियाणा के हिसार पहुंची. लेकिन युवती के शादी की बात जब सहेली के घरवालों को लगी तो साफ मना कर दिया. यही नहीं पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस पहुंची और युवती को समझाने लगी. लेकिन युवती ने कहा कि मुझे लड़कों से नफरत हो गई है. वह जब भी शादी करेगी तो वह अपनी सहेली से ही करेगी. 

सतसंग में मिली थी सहेली

युवती ने पुलिस से बताया कि सिरसा में सतसंग में अपने परिजनों के साथ आई थी. यही पर उसकी मुलाकात हिसार की एक युवती से हो गई. दोनों जाने के बाद भी एक दूसरे के संपर्क में रही. मोबाइल पर बात करती थी. उसके बाद युवती शादी करने के लिए अपने सहेली के घर हिसार आ गई. एक दिन रहने के बाद अपनी सहेली को लेकर साथ जाने लगी. जब परिजनों को जानकारी हुई  तो मना कर दिया. युवती गांव हंगामा करने लगी और कहने लगी की वह अपनी सहेली से काफी प्यार करती है और उसके बिना रह नहीं सकती है. पुलिस ने किसी तरह से उसको बस बैठाकर उससे रवाना कर दिया. इसके बाद यह मामला सामने आया.