ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

हिंसक झड़प में 10 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, दो बीघा जमीन के लिए भाई बन गया भाई का दुश्मन

NAWADA: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दो बीघा जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर तलवार भी चले। जिसमें दोनों पक्षों से कुल 10

हिंसक झड़प में 10 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, दो बीघा जमीन के लिए भाई बन गया भाई का दुश्मन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में दो बीघा जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर तलवार भी चले। जिसमें दोनों पक्षों से कुल 10 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घायलों में एक पक्ष के विजय सिंह, जयराम सिंह, अजय सिंह, भतीजा चंदन कुमार, कुंदन कुमार, रिंकू देवी एवं चांदनी कुमारी शामिल है। जिसमें विजय सिंह एवं जयराम सिंह को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से मुकेश सिंह एवं संतोष सिंह सहित तीन लोग घायल हैं। सभी आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घायल अजय सिंह ने बताया कि संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार के द्वारा जबरन जयराम सिंह से हस्तांक्षर कराया जा रहा था।जिसका लोग विरोध करने लगे। इसी दौरान बकझक शुरू हो गयी।


देखते ही देखते बात इतनी बढ गयी कि संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार सहित पांच लोगों ने मिलकर तलवार निकाला और विजय सिंह एवं जयराम सिंह पर जोरदार हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सभी लोगों को तलवार से मारना शुरू कर दिया जिसमें एक पक्ष 7 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से 3 लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि विजय सिंह व जयराम सिंह की हालत काफी गंभीर है जिसे पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। लेकिन सवाल तो यह है कि चंद मुट्ठी भर जमीन के खातिर परिवार के लोग एक दूसरे का खूनी संघर्ष करने के लिए भी रोड पर निकल कर जमकर तलवारबाजी किया हैं। जिसमें दोनों तरफ से 10 लोग घायल है। दोनों तरफ से थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया गया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया है कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता