ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....

हिजाब-भगवा विवाद पर बोले डॉ संजय जायसवाल, बच्चों को यूनिफॉर्म में ही स्कूल आना चाहिए

PATNA : कर्नाटक से हिजाब और भगवा को लेकर जो विवाद शुरू हुआ था आज देशभर में उस पर बहस हो रही है. मामला पहले कर्नाटक हाईकोर्ट तक पहुंचा और आज सुप्रीम कोर्ट में. इस मामले को लेकर गुहार लगाई गई लेकिन अ

हिजाब-भगवा विवाद पर बोले डॉ संजय जायसवाल, बच्चों को यूनिफॉर्म में ही स्कूल आना चाहिए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कर्नाटक से हिजाब और भगवा को लेकर जो विवाद शुरू हुआ था आज देशभर में उस पर बहस हो रही है. मामला पहले कर्नाटक हाईकोर्ट तक पहुंचा और आज सुप्रीम कोर्ट में. इस मामले को लेकर गुहार लगाई गई लेकिन अब इस पूरे प्रकरण में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल की एंट्री हो गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि स्कूल में धार्मिक परिधानों को लेकर कोई विवाद नहीं पैदा किया जाना चाहिए. डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि स्कूल में यूनिफार्म नहीं पहना जाता है और सभी बच्चों को यूनिफॉर्म में ही स्कूल आना चाहिए.

गौरतलब हो कि हिजाब विवाद की शुरूआत पिछले महीने उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में तब शुरू हुई जब कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में गई. जिन्हें क्लास में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि जो छात्रा पहले हिजाब पहन कर नहीं आती थीं. वे अब अचानक से हिजाब में आने लगी हैं. बाद में छात्राओं ने बिना हिजाब के कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. धीरे-धीरे यह मुद्दा एक विवाद बन गया और कर्नाटक के अन्य जिलों के साथ ही अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. इसकी वजह से तनाव बना हुआ है.


बात दें कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनकर आने पर रोक लगाने के बाद पूरे देश में राजनीति गरमा गई है. इस विवाद पर गुरुवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में तीन जजों की बेंच में सुनवाई हुई. जिसमें हिजाब विवाद मामले में फाइनल फैसला आने तक स्कूल-कॉलेज में धार्मिक कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है. कोर्ट का कहना है कि शांति बहाल होनी चाहिए.फिलहाल, मामले की सुनवाई को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

टैग्स