ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

हेमंत सोरेन ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा, झारखंड के खुशहाली और समृद्धि की कामना

RAMGADH: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा पहुंचे. यहां पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर झारखंड के खुशहाली और समृद्धि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RAMGADH:  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा पहुंचे. यहां पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर झारखंड के खुशहाली और समृद्धि की कामना की.  हेमंत के साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे. 


हेमंत सोरेन ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा, झारखंड के खुशहाली और समृद्धि की कामना


सीएम बनने के बाद पहली बार पहुंचे इस मंदिर

हेमंत सोरेन सीएम बनने के बाद पहली बार मां छिन्नमस्तिका के मंदिर पहुंचे. हेमंत की जैसे ही आने की सूचना मिली तो पार्टी के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मंदिर के पास पहुंच गए.  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. यहां पर हेमंत को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

हेमंत सोरेन ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा, झारखंड के खुशहाली और समृद्धि की कामना

कई बड़े फैसले लिए

हेमंत ने 29 दिसंबर को झारखंड के दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद पहले ही दिन बैठक कर कई बड़े फैसले झारखंड को लेकर किए थे. जिसकी जमकर तारीफ भी झारखंड के लोग कर रहे हैं. इसमें खास बात थी कि पत्थलगड़ी आंदोलन के दौरान जिन हजारों लोगों पर केस दर्ज था. उनको वापस लेने का आदेश दिया था. यही नहीं झारखंड में कई सालों से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविकाओं के बकाए पैसे का जल्द भुगतान करने का निर्देश भी दिया था. नए साल के मौके पर हेमंत ने खरसावां में गोली कांड में शहीद जवानों को श्रद्दांजलि देने के बाद कहा था कि खरसावां गोली कांड में शहीदों के आश्रितों को नौकरी और पेंशन मिलेगा और वह सम्मान की जिंदगी जीएंगे.

टैग्स