ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

हेमंत सोरेन का शपथ समारोह है बहाना; मांझी से किया औवैसी से किनारा, अब किशनगंज नहीं जाएंगे रांची

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। मांझी अब एआईएमआईएम प्रमुख असद्ददुदीन ओवैसी की सभ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( हम) के अध्यक्ष जीतन राम  मांझी ने एक बार फिर यू टर्न ले लिया है। मांझी अब एआईएमआईएम प्रमुख असद्ददुदीन ओवैसी की सभा में किशनगंज नहीं जा रहे हैं इसके पीछे उन्हें सॉलिड बहाना भी मिल गया है। अब मांझी 29 दिसंबर को रांची जाएंगे। 

अब मांझी कह रहे हैं उन्हें हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता मिला है वहीं जाना है तो  29 दिसबंर को होने वाले ओवैसी की रैली में किशनगंज नहीं जा सकेंगे।मांझी कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन ने खुद मुझे फोन करके समारोह में आने का न्योता दिया है। 


कल तक औवैसी की सभा में जाने की पुरजोर वकालत कर रहे मांझी के सुर अचानक बदल गए हैं। अब आखिर इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है। लोग दबी जुबान ही सहीं कह रहे हैं कि मांझी ने लालू और तेजस्वी के आगे सरेंडर कर दिया है। मांझी के ओवैसी की सभा में जाने से महागठबंधन के सारे समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे थे। बिहार में ओवैसी की इंट्री से सभी दलों को अपना मुस्लिम वोट बैंक खतरे में दिख रहा है। 'माई' यानि मुस्लिम-यादव समीकरण का दावा करने वाली आरजेडी किसी भी कीमत पर बिहार में ओवैसी की इंट्री नहीं चाहता है। 

दरअसल महागठबंधन के भीतर मांझी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें पूरी आशंका है कि  2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मनमाफिक सीटें नहीं मिलेंगी। इसे लेकर मांझी अभी से ही दबाव की राजनीति बना रहे हैं। इसी रणनीति के तहत वे ओवैसी के साथ जाने को तैयार दिख रहे थे लेकिन अगर अंदरखाने की माने तो फिलहाल मांझी को मना लिया गया है। 



टैग्स