ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

हेमंत सरकार पर नीतीश कुमार ने बोला हमला, शराबबंदी खुद तो लागू नहीं करते, लेकिन गड़बड़ सरबर शराब झारखंड से बिहार आता है

AURANGABAD: औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान यात्रा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संबोधित किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी पर चर्चा क

हेमंत सरकार पर नीतीश कुमार ने बोला हमला, शराबबंदी खुद तो लागू नहीं करते, लेकिन गड़बड़ सरबर शराब झारखंड से बिहार आता है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान यात्रा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज संबोधित किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी पर चर्चा की। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान झारखंड को लेकर बड़ी बातें कही। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा कि बिहार में गड़बड़ शराब झारखंड से आती है। झारखंड सरकार खुद तो अपने राज्य में शराबबंदी लागू करते नहीं है। जहां शराबबंदी है वहां झारखंड से गड़बड़ सरबर शराब जरूर आ जाती है। उन्होंने अपने अधिकारियों को इस पर नजर रखने की बात कही।


सीएम नीतीश ने कहा कि जब हम झारखंड गये हुए थे तब वहां के लोगों ने कहा था कि यहां भी शराबबंदी होनी चाहिए। लेकिन झारखंड सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। बिहार में जो गड़बड़ सरबर शराब आता है वह झारखंड से ही यहां पहुंचता है। इसलिए इन सब इलाकों में सजग रहने की जरूरत है। इन इलाकों पर नजर रखिए जब पता चले कि गड़बड़ चल रहा है तो विभाग को तुरंत सूचना दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज झारखंड सरकार को लेकर बड़ी बात कही। 


वही अब तक हुए पुलिसिया कार्रवाई में यह बात सामने आई है कि शराब हरियाणा, यूपी, नेपाल, बंगाल और झारखंड से बिहार में आता हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के अलावे अन्य जगहों की चर्चा नहीं की। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर राजनीति तेज हो सकती है। 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बातें अपने समाज सुधार अभियान के दौरान कही थी। आज मंगलवार को औरंगाबाद के पुलिस लाइन कैम्पस में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया था। इस मौके पर वे नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर बोले और इन कुरीतियों के खिलाफ सामने आने की भी बात कही।


इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गया प्रमंडल के पांच जिले गया, जहानाबाद, नवादा, अरवल, औरंगाबाद में चलाए जा रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। समाज सुधार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से औरंगाबाद पहुंचे थे। यहां सबसे पहले वो समाहरणालय गेट गए और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद सीएम पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने जीविका दीदियों को संबोधित किया। 

टैग्स