ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

हेमन ट्रॉफी के लिए पटना जिला सीनियर क्रिकेट टीम का कैंप 9 अप्रैल से, 40 संभावित खिलाडियों की सूची जारी

PATNA : बिहार क्रिकेट संघ के अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट यानी हेमन ट्रॉफी के लिए पटना जिला क्रिकेट टीम के सेलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पटना जिला क्रिकेट टीम के चयन लिए कुल

हेमन ट्रॉफी के लिए पटना जिला सीनियर क्रिकेट टीम का कैंप 9 अप्रैल से, 40  संभावित खिलाडियों की सूची जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बिहार क्रिकेट संघ के अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट यानी हेमन ट्रॉफी के लिए पटना जिला क्रिकेट टीम के सेलेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पटना जिला क्रिकेट टीम के चयन लिए कुल 40 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट कर लिया गया है। उनका कैंप 9 अप्रैल से लगाया जा रहा है, जिसके बाद टीम का फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा। 


पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए बनायी गयी कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने पटना जिला सीनियर क्रिकेट टीम के कैंप में भाग लेने वाले खिलाडियों की लिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि पटना जिला का हेमन ट्रॉफी पर कब्जा है और इस बार भी पटना की टीम जीत हासिल करने के लिए ही मैदान में उतरेगी। पटना सीनियर क्रिकेट टीम का कैंप 9 अप्रैल से बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। 

रहबर आबदीन ने बताया कि पटना जिला क्रिकेट के चयनकर्ताओं मनोज कुमार और शाहीन अख्तर की अनुशंसा पर प्लेयरों की सूची जारी की गयी है। कैंप के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी जो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित होने वाली बीसीए सीनियर डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट यानी हेमन ट्रॉफी में शामिल होगी।  


पटना जिला क्रिकेट संघ क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि पटना जिला की टीम ने पिछले साल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता है और इस बार भी हमें इस खिताब को बरकरार रखना है। हमारे खिलाड़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन लीग में किये गए प्रदर्शन और ट्रायल के आधार पर किया गया है। चुने गये सारे खिलाड़ियों को 9 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कोच तरुण कुमार को रिपोर्ट करनी होगी। राजेश कुमार और रहबर आबदीन ने कहा कि पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरूआत भी जल्द की जायेगी। 

पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा चुने गये 40 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है. 

विवेक कुमार, श्लोक कुमार, शशीम राठौर, बाबुल कुमार, आकाश राज, कुमार रजनीश, यशस्वी शुक्ला, हर्ष राज, पीयूष कुमार सिंह, अनिमेष कुमार, अमन राज, रितिक रौशन, अमित कुमार (दोनों विकेटकीपर), आशीष कुमार, आकाश वर्मा, रिषभ राकेश, अमन आनंद, रुपेश कुमार, पवन कुमार, साकेत कुमार, सुल्तान, हिमांशु हरि, प्रतीक आर्या, सूरज कश्यप, राहुल राठौर, अपूर्वा आनंद, सहज कुमार, अमित कुमार, मो याकूब, आशीष राज, सत्यम कुमार झा, हर्षवर्धन, अक्षत मिश्रा,अनमोल कुमार बोनी, मो शफी आलम, राहुल रत्न, अभिषेक सिंह, सचिन कुमार, रंजन कुमार सिंह और अभिजीत साकेत।