Hindi News / news / अब स्वास्थ्य विभाग कराएगा अस्पतालों के निर्माण और मेंटेनेंस, सरकार ने भवन निर्माण...

अब स्वास्थ्य विभाग कराएगा अस्पतालों के निर्माण और मेंटेनेंस, सरकार ने भवन निर्माण विभाग से छीना काम

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 28, 2019, 7:41:31 PM

अब स्वास्थ्य विभाग कराएगा अस्पतालों के निर्माण और मेंटेनेंस, सरकार ने भवन निर्माण विभाग से छीना काम

- फ़ोटो

PATNA : मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल में छज्जा गिरने के मामले में बिहार सरकार की नींद खुल चुकी है. सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को दुरूस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब स्वास्थ्य विभाग के भवन के रख रखाव का काम भवन निर्माण विभाग से छीन लिया गया है. आपको बता दें मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल समेत अन्य स्वास्थ्य भवनों की मरम्मति का काम अब भवन निर्माण विभाग से छीन लिया गया है. स्वास्थ्य भवन निगम अब भवन का रख रखाव और मरम्मति का काम करेगा. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि नए प्रावधानों की जानकारी दे दी गई.