ब्रेकिंग
1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

हाथरस पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, हादसे के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात; भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की हुई है मौत

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इसपर सियासत भी खूब हो रही है और

हाथरस पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, हादसे के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात; भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की हुई है मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इसपर सियासत भी खूब हो रही है और पक्ष-विपक्ष के नेता हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शुक्रवार को हाथरस पहुंचे हैं और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं।


दरअसल, बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आयोजित एक सत्यसंग के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 120 से अधिक लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।हादसे के वक्त संसद सत्र चल रहा था, ऐसे में पक्ष विपक्ष के बड़े नेता घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके थे लेकिन सत्र के समापन के बाद अब हाथरस पहुंचने वाले नेताओं का तांता लग गया है।


राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह-सुबह अलीगढ़ पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग से हाथरस पहुंचे हैं। जहां ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस दौरान राहुल प्रेस को भी संबोधित करेंगे और करीब साढ़े 9 बजे वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के कई नेता भी हाथरस पहुंचे हैं।