ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखें

बिहार SI भर्ती परीक्षा 2026 के लिए रेलवे ने 11 और 12 जुलाई को 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। जानें सभी ट्रेनों का रूट, समय और पूरा शेड्यूल।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News :  बिहार में मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। 12 जुलाई को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 11 और 12 जुलाई को कुल 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य तक लौटने में सुविधा उपलब्ध कराना है।


इससे पहले 14 जून को आयोजित मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। कई स्थानों पर अभ्यर्थियों और सामान्य यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार रेलवे ने पहले से अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है।


रेलवे के अनुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें बिहार के विभिन्न जिलों को जोड़ेंगी, ताकि अभ्यर्थियों को नियमित ट्रेनों पर निर्भर न रहना पड़े। इन ट्रेनों का संचालन परीक्षा की तिथि और समय के अनुरूप किया जाएगा।


चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 03201 पटना–छपरा परीक्षा स्पेशल रात 9:30 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:00 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र और छपरा ग्रामीण होते हुए चलेगी।


गाड़ी संख्या 03202 पटना–भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल रात 11:00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन और सासाराम स्टेशन पर रुकेगी।

12 जुलाई को 10 स्पेशल ट्रेनों का संचालन

परीक्षा के दिन और परीक्षा समाप्त होने के बाद कुल 10 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।


03203 बक्सर–पटना स्पेशल सुबह 6:30 बजे बक्सर से चलकर 9:15 बजे पटना पहुंचेगी।


03204 बख्तियारपुर–राजगीर स्पेशल सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 9:15 बजे राजगीर पहुंचेगी।


03205 राजगीर–बख्तियारपुर स्पेशल दोपहर 1:30 बजे राजगीर से चलकर शाम 4:45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी।


03206 किउल–गया स्पेशल दोपहर 1:30 बजे किउल से चलकर शाम 5:30 बजे गया पहुंचेगी।


03207 नवादा–गया स्पेशल दोपहर 1:45 बजे नवादा से रवाना होकर शाम 5:45 बजे गया पहुंचेगी।


03208 नवादा–झाझा स्पेशल दोपहर 1:30 बजे चलकर शाम 5:45 बजे झाझा पहुंचेगी।


03209 बक्सर–दानापुर स्पेशल दोपहर 1:30 बजे बक्सर से चलकर शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।


03210 पटना–बक्सर स्पेशल शाम 5:00 बजे पटना से रवाना होकर रात 8:00 बजे बक्सर पहुंचेगी।


03211 गया–किउल स्पेशल शाम 5:45 बजे गया से चलकर रात 9:45 बजे किउल पहुंचेगी।


03212 झाझा–पटना स्पेशल शाम 6:00 बजे झाझा से चलकर रात 10:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।


इन ट्रेनों का ठहराव संबंधित मार्गों के प्रमुख स्टेशनों जैसे आरा, बिहटा, दानापुर, बिहारशरीफ, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जमुई, मोकामा और बख्तियारपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रहेगा।


सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा

मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक (SI) पद के लिए लिखित परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश स्पेशल ट्रेनों का समय निर्धारित किया गया है।


रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन का समय पहले से देख लें और समय पर स्टेशन पहुंचें। इससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही नियमित रेल सेवाओं पर भी दबाव कम होगा।