ब्रेकिंग
बिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठनबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटबिहार में टॉल नीति...सरकार ने जारी किया पत्र, छोटी से लेकर बड़ी गाड़ियों पर टैक्स का दर घोषित, बाइक चलाने पर भी..वैशाली: अस्पताल के एक्स-रे रूम का कथित अश्लील वीडियो वायरल, जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन

हमले के बाद फिर एक्शन में ED, ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर सुबह-सुबह रेड

DESK : पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसी एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। ईडी की टीम ने आज सुबह-सुबह ही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों

हमले के बाद फिर एक्शन में ED, ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर सुबह-सुबह रेड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले के बाद जांच एजेंसी एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है। ईडी की टीम ने आज सुबह-सुबह ही पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों के घर पर धावा बोल दिया है। फिलहाल दोनों के घर पर छापेमारी चल रही है। यह रेड नगर निगम नौकरी घोटाले से जुड़ी हुई है। 


वहीं, ईडी की एक टीम अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के दो ठिकानों पर पहुंची है। तो वहीं दूसरी टीम मंत्री तापस रॉय के ठिकाने पर रेड डाल रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा ईडी उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और टीएमसी नेता सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम बीते दिनों राशन घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी। 


इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया था। भीड़ ने ईडी अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। इस हमले में तीन ईडी अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थीं। ईडी अधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले के बाद जांच एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। 


बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि डरिए मत, निडर होकर जांच कीजिए। सूत्रों के मुताबिक ईडी के कार्यवाहक निदेशक ने अधिकारियों से एनआईए के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा था, ताकि शाहजहां शेख के सीमा पार बांग्लादेश के संबंधों की जांच की जा सके। ईडी अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कार्यवाहक निदेशक ने सीएपीएफ बलों के सुरक्षाकर्मियों के साथ समन्वय बैठक की।