ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकारपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफर

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, हाजीपुर में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक

VAISHALI: बिहार में अब भी अपराधियों का तांडव जारी है जिसे रोक पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। बदमाशों ने इस बार वैशाली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां दिनदहाड़े दो य

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, हाजीपुर में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अब भी अपराधियों का तांडव जारी है जिसे रोक पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। बदमाशों ने इस बार वैशाली में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है जहां दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारी है। गोली लगने से घायल युवकों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों युवक को पटना रेफर कर दिया है।


घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के डिग्घी रेलवे ढाला के पास की है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर मौके से फरार हो गये। घायल युवकों की पहचान अमन कुमार और विश्वजीत के रूप में हुई है दोनों घायल युवक दिग्घी कला हाजीपुर का रहने वाला है। बताया जाता है कि अमन को दो गोली लगी है जबकि विश्वजीत के कंधे में गोली लगी है।


दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। दोनों युवकों को अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता