ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

हाजी अली दरगाह में एंट्री बंद, 31 मार्च तक टिफिन सर्विस पर भी लगी रोक

MUMBAI : कोरोनो वायरस की महामारी को लेकर मुंबई के लोकप्रिय माहिम दरगाह के साथ-साथ ऐतिहासिक हाजी अली दरगाह को भी बंद कर दिया गया है. हाजी अली दरगाह में भक्तों को प्रवेश की अनुम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : कोरोनो वायरस की महामारी को लेकर मुंबई के लोकप्रिय माहिम दरगाह के साथ-साथ ऐतिहासिक हाजी अली दरगाह को भी बंद कर दिया गया है. हाजी अली दरगाह में भक्तों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से बचने के लिए महाराष्ट्र सरकार की सलाह के बाद दोनों जगहों पर रोक लगा दी गई है. 


माहिम दरगाह के प्रबंध ट्रस्टी और हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने इसकी जानकारी दी. महाराष्ट्र सरकार की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है. खंडवानी ने जानकारी दी कि "हम पिछले कुछ दिनों से विभिन्न अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। यह फैसला शहर के हित में आवश्यक था." इससे पहले, शहर के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर ने इसी तरह का निर्णय लिया था. 


महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े कोरोना प्रभावित राज्य में शुमार हो गया है. यहां कोरोना के सबसे ज्यादा 47 केस सामने आए हैं. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. लेकिन पिछले चौबीस घंटे के भीतर कोरोना के सात मामले महाराष्ट्र में सामने आ चुके हैं. इसके अलावा टिफिन सप्लाई करने वाले एशिया के सबसे बड़े समूह डब्बावाला की सेवा भी लोगों को नहीं मिलेंगी. मुंबई डब्बावाला के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा कि एहतियातन हमारी सेवा शुक्रवार से 31 मार्च तक बंद रहेंगी. 

टैग्स