1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Mar 07, 2020, 12:40:19 PM
- फ़ोटो
PATNA : 'समान काम समान वेतन समान सेवाशर्त' के लिए नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी है। सूबे के साढ़े तीन लाख से ज्यादा शिक्षकों की हड़ताल से सभी सरकारी स्कूलों पर ताला लटक गया है। वहीं इस बीच सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।
पटना के गांधी मूर्ति के नीचे विरोध पर बैठे नियोजित शिक्षकों ने अपना बाल मुंडवा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले बैठे शिक्षकों ने कहा कि किसी भी कीमत पर हम हड़ताल से नहीं हटेंगे जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मान लेती।
बता दें कि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने गुरुवार को सदन में ऐलान किया कि नियोजित शिक्षकों ने वेतन में जल्द इजाफा होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार हैसियत के हिसाब से वेतन वृद्धि करेगी। उन्होंने नियोजित शिक्षकों से हड़ताल वापस लेने की अपील की और कहा कि नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया है।