ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

गोपालगंज में कांटे की टक्कर, पांचवें राउंड में फिर आगे निकले RJD उम्मीदवार

GOPALGANJ : गोपालगंज सीट पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड में आरजेडी कैंडिडेट ने बढ़त बनाई थी इसके बाद चौथे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी आगे निकल

गोपालगंज में कांटे की टक्कर, पांचवें राउंड में फिर आगे निकले RJD उम्मीदवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज सीट पर आरजेडी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड में आरजेडी कैंडिडेट ने बढ़त बनाई थी इसके बाद चौथे राउंड में बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी आगे निकल गई और अब ताजा अपडेट यह है कि पांचवें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता ने एक बार फिर से बढ़त बना ली है। इस सीट पर बीजेपी फिर से पिछड़ गई है।

पांचवें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवार को 839 वोट की बढ़त मिल गई है। बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी फिलहाल पीछे चल रही हैं। गोपालगंज में होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को 3165 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार 2326 वोट मिले हैं।

बता दें कि, गोपालगंज में 14 टेबलों पर मतों की गिनती होगी। एक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और मतगणना माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। गोपालगंज में लड़ाई बेहद दिलचस्प मानी जा रही है। यहां आमने-सामने की टक्कर आरजेडी और बीजेपी उम्मीदवार के बीच है लेकिन बीएसपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव और ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार किसी का भी खेल बना और बिगाड़ सकते हैं।