ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

गोपालगंज जहरीली शराबकांड : थाना प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड, एसपी ने लिया एक्शन

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहरीली शराबकांड मामले में एसपी ने एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने कार्रवाई करते हुए एक थानेदार और एक चौ

गोपालगंज जहरीली शराबकांड : थाना प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड, एसपी ने लिया एक्शन
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. जहरीली शराबकांड मामले में एसपी ने एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने कार्रवाई करते हुए एक थानेदार और एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है. 




बता दें कि जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत की बात सामने आई है. जबकि गोपालगंज डीएम ने 9 लोगों की मौत और 7 लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है. जिलाधिकारी ने बताया कि मोहमदपुर के तीन गांवों में शराब का सेवन लोगों ने किया था. पुष्टि के बाद एसपी आनंद कुमार ने महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन और एक चौकीदार को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है.


जानकारी हो कि महम्मदपुर, कुशहर और तुरहा टोला के लोगों ने शराबी पी थी. जिसमें 10 लोगों की मौत की बात सामने आई थी. जबकि 7 लोग अब भी बीमार हैं. खुद गोपालगंज डीएम ने इस बात की पुष्टि की है. इधर गोपालगंज और बेतिया में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 हो गई. 


महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में सात लोग बीमार हैं. हालांकि प्रशासन ने अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है. उधर बेतिया में आठ लोगों की शराब से जान चली गई. इससे दोनों जिलों में अब तक 17 की मौत हो चुकी है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता