ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बच्चे का अपहरण कर महिला ने मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती, UP STF ने दो को मारी गोली और बच्चे को किया बरामद

DESK: यूपी में योगी राज में भी अपहरण का खेल जारी है. कानपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या हो गई. गोंडा से भी एक कारोबारी के बेटे को अपहरणकर्ता ने अगवा कर लिया. इसके बदले में एक मह

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DESK: यूपी में योगी राज में भी अपहरण का खेल जारी है. कानपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या हो गई. गोंडा से भी एक कारोबारी के बेटे को अपहरणकर्ता ने अगवा कर लिया. इसके बदले में एक महिला परिजनों से 4 करोड़ रुपए फिरौती की राशि मांगी थी. उसने कहा था कि सीधे पैसे भेज दो. विकास दुबे की तरह मेरी भी पुलिस में पकड़ है. इसलिए पुलिस के पास जाने से कोई फायदा नहीं होगा. लेकिन पुलिस ने अपहरण के 17 घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया है.

दो अपराधियों को मारी गोली

गोंडा जिले के करनैलगंज कस्बे से शुक्रवार को अगवा किए गए कारोबारी के 6 साल के बेटे को एसटीएफ ने बरामद कर लिया. इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. जिसमें यूपी एसटीएफ ने दो अपराधियों के पैर में गोली मार दी.   पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सर्विलांस के जरिए गोंडा में ही भौरीगंज रोड पर अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली थी. जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार एक खंभे से टकरा गई. जब दो अपहरणकर्ता भागने लगे तो पुलिस पर बचने के लिए फायरिंग शुरू कर ली. लेकिन पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मार दी. कार से अपहृत बच्चे के बरामद कर लिया. कार में सवार  6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

कानपुर में हुई फजीहत

बता दें कि कल कानपुर में अगवा युवक की हत्या के बाद यूपी पुलिस की फजीहत हो रही थी. परिजनों ने पुलिस की देखरेख में 30 लाख रुपए फिरौती दी थी. जिसके बाद भी हत्या हो गई थी. इसके बाद पुलिस की फजीहत हो रही है. इस मामले में एक आईपीएस समेत 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था. युवक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पैसा पुलिस खा गई थी. जिसके कारण हत्या हुई. 

टैग्स