ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

गिट्टी-बालू व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी को गोलियों से भुन ड

गिट्टी-बालू व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी को गोलियों से भुन डाला। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।


समस्तीपुर जिले में अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए हैं और लगातार हत्या, लूट जैसी अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र   एक बार फिर से गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा। एनएच-28 किनारे रुपौली के पास गिट्टी और बालू व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। 


गौरतलब है कि बीते चार दिनों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हत्या की दूसरी वारदात सामने आई है। चार दिन पहले ही उप मुखिया शशिनाथ झा को अपराधियों ने पंचायत से निकलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं आज एनएच-28 के पास गिट्टी-बालू व्यवसायी राजू सिंह की हत्या कर दी गयी।


वही पिछले चार दिनों में दो बैंक लूट और दो हत्या से मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलते ही एनएच-28 और सलेमपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता