ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

गिरीडीह : राइस मिल मजदूर की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने किया पुलिस पर पथराव

GIRIDIH : मुफस्सिल थाना इलाके के विश्वासडीह में स्थित मुद्रा राइस मिल में काम करने वाले सद्दाम नाम के मजदूर की मौत मामले को लेकर हंगामा काफी बढ़ गया. इस मामले को लेकर मृतक के

गिरीडीह : राइस मिल मजदूर की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने किया पुलिस पर पथराव
First Bihar
2 मिनट

GIRIDIH : मुफस्सिल थाना इलाके के विश्वासडीह में स्थित मुद्रा राइस मिल में काम करने वाले सद्दाम नाम के मजदूर की मौत मामले को लेकर हंगामा काफी बढ़ गया. इस मामले को लेकर मृतक के परिजन और कई ग्रामीण सड़क पर उतर आए और गिरिडीह-टुंडी पथ जामकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान देर रात बीच सड़क पर टायर जलाकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की. 


मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को कंट्रोल करने की कोशिश की.समझाने गई पुलिस पर पथराव सड़क जाम और हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग नहीं माने. इसी दौरान कुछ लोगों ने वाहनों में तोड़-फोड़ शुरू कर दी और कई बाइक को तोड़ दिया गया साथ ही पथराव भी शुरू कर दिया. 


पथराव से पुलिस के जवान चोटिल हो गए. इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. मामले की सूचना पर डीसी एसपी एसडीएम समेत कई अधिकारी भी पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका.सिमरियाधौड़ा निवासी मो सद्दाम पिछले छह माह से मुद्रा राइस मिल में काम करता था. शनिवार की शाम को वह काम के दौरान घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए नर्सिंग होम ले जाया गया. 


वहां स्थिति में सुधार नहीं होने लगी तो उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. लेकिन धनबाद जाने के क्रम में सद्दाम ने दम तोड़ दिया. मौत के बाद सद्दाम का शव गांव पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए और नेताओं संग मिल का घेराव किया. इस दौरान मुआवजा की मांग की गई लेकिन देर शाम तक प्रबंधन की तरफ से किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं मिला तो लोग आक्रोशित हो गए हालांकि पुलिस उपद्रव करने वाले लोगो की तलाश कर रही है .

टैग्स