ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

घरेलू विवाद में गला रेतकर पत्नी की हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति हुआ फरार

SUPAUL: घरेलू विवाद में एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घरेलू विवाद को घटना का कारण

घरेलू विवाद में गला रेतकर पत्नी की हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति हुआ फरार
Santosh Singh
2 मिनट

SUPAUL: घरेलू विवाद में एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घरेलू विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। घटना सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही गांव का है जहां महेन्द्र मंडल ने पत्नी आशा देवी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। 

मधुबनी के अंधरामढ के दुधेला गांव में रहने वाले मृतका के भाई अरविंद मंडल ने बताया कि उनकी बहन आशा की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 2016 में महेन्द्र मंडल के साथ हुई थी। नशेड़ी महेन्द्र मंडल कामकाज नहीं करता था वह अक्सरहां घर पर रहता था। जिसे लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। ऐसे आशंका जतायी जा रही है कि शायद इस बार भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद महेन्द्र मंडल ने पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची निर्मली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है वही आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता