ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : घर में खाना बना रही महिला के लिए मौत बनकर आई ट्रक, मौके पर हुई मौत

BHAGALPUR : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से

BIHAR NEWS : घर में खाना बना रही महिला के लिए मौत बनकर आई ट्रक, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बिहार के भागलपुर जिले में घर के अंदर खाना बना रही एक महिला की आकास्मिक मौत से परिवार में मातम पसर गया है।


दरअसल, भागलपुर कहलगांव एनएच 80 पर सोमवार की सुबह शंकरपुर के पास फ्लाई ऐश लदा ट्रक एक मकान पर पलट गया। इस घटना में घर के अंदर खाना बना रही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरलोड फ्लाई ऐश लदे ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। घटना सोमवार कि सुबह 5:00 बजे की बताई जा रही है।


वहीं, इस घटना में मृतक महिला शंकरपुर ग्राम निवासी गोपाल मंडल की 45 वर्षीय पत्नी रीता देवी है। महिला उस समय खाना बना रही थी। घर के अंदर दो तीन पशुओं की भी मौत हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। लोगों का कहना है कि सड़क पर ओवरलोड ट्रक बेलगाम तरीके से चल रहे हैं। इसपर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है।