ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरी

बिहार : घर में घुसकर लड़की से बलात्कार, पंचायत ने लगाया 1.25 लाख रुपये का जुर्माना

BANKA : बांका जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं जब इस मामले को लेकर पंचायत बैठी तो आरोप

बिहार : घर में घुसकर लड़की से बलात्कार, पंचायत ने लगाया 1.25 लाख रुपये का जुर्माना
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बांका जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं जब इस मामले को लेकर पंचायत बैठी तो आरोपी युवक के परिजनों ने जुर्माना राशि देने से भी मना कर दिया. पूरा मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार, बीती रात एक समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते एक युवक पास के एक घर में घुस गया. जहां युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के समय युवती के परिजन सोये हुए थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बना लिया और खूब बवाल काटा. 


बाद में इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई. पंचायत में युवती और युवक के परिजनों की बैठक हुई. जिसके बाद 1 लाख 25 हजार रुपये लड़के पक्ष को जुर्माना भरने का आदेश दिया गया. जिस पर युवक के परिजन भड़क गए और सरपंच पति के आदेश को मानने से इनकार कर दिया. वहीं ग्रामीण युवक को कड़ी से कड़ी सजा देने और पुलिस से शिकायत करने की मांग करने लगे.


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पहले बंधक बनाये गए युवक को मुक्त करवाया. इसके अलावा युवक को अपने हिरासत में लेकर थाना ले गई. इस बीच पीड़ित युवती भी अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची. पुलिस इस मामले को लेकर समझौता कराने में जुटी हुई है.

टैग्स