ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

घर में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ गर्मी अपना कहर बरपा रही है दूसरी तरफ तेजी गर्मी के बीच अगलगी की घटनाओं में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल

घर में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ गर्मी अपना कहर बरपा रही है दूसरी तरफ तेजी गर्मी के बीच अगलगी की घटनाओं में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक घर में भीषण आग लगने से एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि तीन बच्ची किसी तरह उसे घर से निकाल कर जान बचाई। 


मिली जानकारी के अनुसार, मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गाँव के वार्ड -7 के एक घर में अचानक से आग लग गई। जिसमें एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया। इस अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


वहीं,  पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार ने बताया की गुलाबी महतो मजदूरी करने बेगूसराय गए हुए था और उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक उनके घर में आग लग गयी, फुस का मकान होने के कारण आग घर के चारों तरफ फाइल गया। उन्होंने बताया की घर में चार बच्चे थे किए तरह तीन बच्चें भागकर अपना जान बचा लिया। लेकिन,12 वर्षीय सृष्टि कुमारी तेजी आग की लपेट की वजह से जिंदा जल गई। 


उधर, जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक किशोरी के साथ घर में रखे हजारों की सम्पति जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद मामले की जानकारी मटिहानी थानाध्यक्ष की दी गयी। उसके बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंच पुलिस टीम जांच में जूट गई। फिलहाल इस अगलगी के पीछे की वजह निकल कर सामने नहीं आयी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता