ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, अपराधियों ने गला दबाकर मार डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनप

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, अपराधियों ने गला दबाकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर पांच की है. मृतक की पहचान कमरुद्दीनपुर निवासी वाल्मीकि रजक के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि मृतक खाना पीना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि जब सुबह उन्हें जगाने गए तो उन्हें मृत पाया. परिजनों ने आरोप लगाया कि सोए अवस्था में अज्ञात बदमाशों के द्वारा गले में फंदा डालकर उनकी हत्या कर दी गई है. इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 


फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. परिजनों के बयान के आधार पर अपराधियों की गिराफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता