Hindi News / news / घर का छज्जा गिरने से दब गए 14 लोग, महिला और बच्चे की...

घर का छज्जा गिरने से दब गए 14 लोग, महिला और बच्चे की मौत

1st Bihar Published by: DINESH KUMAR Updated Mar 11, 2020, 1:28:48 PM

घर का छज्जा गिरने से दब गए 14 लोग, महिला और बच्चे की मौत

- फ़ोटो

NAWADA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। नवादा में घर का छज्जा गिरने से 14 लोग मलबे में दब गए। दबने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गयी। जबकि कई और लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


मामला सिरदला प्रखंड के कर्मा खुर्द गांव का है। जहां लोग छत पर जमा होकर एक बुजुर्ग की शव यात्रा देख रहे थे। इसी दौरान छत का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। अचानक छज्जा गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। गिरे हुए मलबे में 14 लोग दब गये। आनन-फानन में दबे लोगों को मलबे से निकाला गया।


हादसे में 14 लोग घायल हो गये। घायलों में एरक महिला और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सभी घायलों का इलाज सदर-असपताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है।