ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

PATNA में भीषण चोरी की घटना, 55 लाख का गहना और 60 हजार कैश ले भागे बदमाश, शादी में गया हुआ था पूरा परिवार

PATNA: पहले अपराधी दिवाली और छठ पूजा में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। लोग उधर गांव गये और इधर भीषण चोरी हो गयी। अब बदमाश ऐसे घर को निशाना बना रहे हैं जिसमें घरवाले शादी सम

PATNA में भीषण चोरी की घटना, 55 लाख का गहना और 60 हजार कैश ले भागे बदमाश, शादी में गया हुआ था पूरा परिवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पहले अपराधी दिवाली और छठ पूजा में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। लोग उधर गांव गये और इधर भीषण चोरी हो गयी। अब बदमाश ऐसे घर को निशाना बना रहे हैं जिसमें घरवाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं और अपराधी सुनसान घर को निशाना बना रहे हैं। 


ताजा मामला पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र के खगौल वार्ड संख्या 7 का है जहां बीएचयू के सेक्शन ऑफिसर संजीव कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है। संजीव कुमार और उनका पूरा परिवार 2 दिसंबर को अपने गांव डुमरी गये हुए थे। 3 दिसंबर को संजीव की चचेरी बहन की शादी थी। किसी ने नहीं सोचा था कि शादी समारोह में जाने के दौरान घर में भीषण चोरी हो जाएगी। बंद घर को देख चोरों ने घर में रखे 55 लाख का गहना और 60 हजार रूपया कैश चोरी कर ली। 


घर में रखे गोडरेज का अलमीरा, बक्शा को तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पूरे घर के सामान को तहस नहस कर दिया। चोर इतने शातिर थे कि खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर के अंदर घुसे थे। चोरी की भीषण घटना की जानकारी घर के मालिक संजीव कुमार को 4 दिसंबर को हुई जब वो शादी समारोह में शामिल होकर खगौल स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। घर का दरवाजा खोला तो वहां की हालत को देखकर संजीव हैरान रह गये। 


यह समझने में जरा भी वक्त नहीं लगा कि घर में भीषण चोरी हो गयी है। घर का पूरा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। संजीव ने तुरंत डायल 112 को फोन लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खगौल थाने की पुलिस ने बताया कि मामला दानापुर थाना इलाके का है। जिसके बाद भीषण चोरी की घटना की सूचना दानापुर थाने को दी गयी। सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची घर की स्थिति का जायजा लिया। 


पीड़ित संजीव कुमार को एक नाबालिग लड़की पर शक है जो उनकी मां से मिलने आए दिन आती थी। शादी में जाने की जानकारी भी उसे भी थी। लड़की का भाई खगौल इलाके का अपराधी है वो पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। संजीव ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। दानापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।      

PATNA में भीषण चोरी की घटना, 55 लाख का गहना और 60 हजार कैश ले भागे बदमाश, शादी में गया हुआ था पूरा परिवार