ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

घमंडी नहीं घामड़ हैं BJP के नेता, RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले... संयम से करें अपना काम वरना होगा बड़ा नुकसान

PATNA : घमंडी वो है, घमंडी ही नहीं घामड़ है। घामड़ इंडिया के वो लोग हैं।इंडिया को कोई घामर समझता है क्या। ये विद्वानों की भूमि है और यहां एक से एक नेता पैदा हुए। दुनिया को नई

घमंडी नहीं घामड़ हैं BJP के नेता, RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बोले... संयम से करें अपना काम वरना होगा बड़ा नुकसान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : घमंडी वो है, घमंडी ही नहीं घामड़ है। घामड़ इंडिया के वो लोग हैं।इंडिया को कोई घामर समझता है क्या। ये विद्वानों की भूमि है और यहां एक से एक नेता पैदा हुए। दुनिया को नई दिशा देने वाले महात्मा बुद्ध यहां पैदा हुए, गांधी पैदा हुए, लोकतंत्र को ताकत देने के लिए यहां कर्पूरी ठाकुर जैसे समाजवादी पैदा हुए। लोहिया जी ने कभी भी किसी को आउट ऑफ ट्रैक नहीं जाने दिया। देश को संयम के साथ रखा। लोकतंत्र के प्रति इनकी वफादारी थी। अंबेडकर साहब थे। ये सारे महापुरषों का आशीर्वाद है तेजस्वी को। 


लालू जी के संरक्षण में राजद पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ रही है। इसलिए भारत जलायो जो उनको कहा था जल रहा है कि नहीं भारत ? यदि मणिपुर जल रहा हुई तो क्या भारत नहीं जल रह है ? कश्मीर यदि जल रहा था तो भारत नहीं जल रहा है ? गुजरात को जिसने जलाया क्या वो भारत को रहने देगा क्या ? इसलिए ठीक से संयम के साथ इस बिहार और भारत को आगे बढ़ने दो, इसको रोको मत। वरना भारत की जनता को जो रोकेगा उसको बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा। यह तमाम बातें राजद के प्रदेश  अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने  पीएम मोदी समेत भाजपा के नेता के तरफ से विपक्ष की नई गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहे जाने को लेकर बोला है।


इसके आलावा भाजपा के तरफ से हर रोज बिहार में गुंडाराज स्थापित होने के आरोपों को लेकर जगदानंद सिंह ने कहा कि, उनको विकास नजर ही नहीं आता है। जब विकसित  बिहार को रेगिस्तान बना रहे थे तो उस वक्त इनको हरियाली कैसे नजर आ रही थी ? आज उनके साथ ऐसा हो सकता है कि वो बिहार को  रेगिस्तान बनाने का कल्पना किया हो और आज वह पूरा नहीं हुआ। 


आज सूबे में  हरियाली लाने का काम तेजस्वी यादव कर रहे हैं और अगर कुछ कमी दिख भी रही है तो उसे भविष्य में नहीं रहने दिया जाएगा। दिल्ली में यही लोग बैठे हैं रेल की गति कितनी भी हो लेकिन पत्थर रख दिया जाए तो रेल की गति रुक जाती है उसी तरह एक पत्थर है जो हम लोग 2024 में हटाएंगे देश में चमत्कार होता जा रहा है। पूर्ण परिवर्तन नहीं हो पाया जो उन्होंने कहा था हम लोग आगे बढ़ते जा रहे हैं गति कम हो सकती है क्योंकि दिल्ली में बैठे हुए लोग हमें पीछे खींच रहे हैं तेजस्वी के नेतृत्व में सारे लोग साथ हैं ? लेकिन दिल्ली में बैठे लोग हमें पीछे खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता