ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

जनरल स्टोर में घुसकर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकानदार समेत तीन को मारी गोली

VAISHALI : इस वक़्त की बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जनरल स्टोर पर पहुंचे ती

जनरल स्टोर में घुसकर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकानदार समेत तीन को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक़्त की बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है जहां अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जनरल स्टोर पर पहुंचे तीन बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद एक तरफ जहां इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया तो वहीं दूसरी तरफ तीन लोग गोली लगने की वजह से घायल हो गए. 


घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना के PMCH रेफर कर दिया है. घायलों की पहचान दुकानदार मनोज कुमार सिंह, उनका स्टाफ कुंदन कुमार और ग्राहक अश्विनी कुमार के रूप में की गई है. इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. 


सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है, इस कारण फिलहाल कोई भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. परिजनों ने सभी बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

टैग्स