Hindi News / news / महिला के साथ गैंगरेप, 3 युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

महिला के साथ गैंगरेप, 3 युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2020, 8:18:13 AM

महिला के साथ गैंगरेप, 3 युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

GAYA: गया में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया हो. एक सप्ताह में यह गैंगरेप की दूसरी घटना है. महिला अपने पति को खाना पहुंचाकर लौट रही थी. इस दौरान ही तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना गया के कोंच इलाके की है. 

आरोपियों के चुंगल से छुटकर किसी तरह से भागी महिला घर पहुंची और परिजनों को जानकारी थी. जिसके बाद गांव के लोग भी साथ आए और थाना पहुंचे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. महिला के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. 

महिला ने अनछुहा गांव के रहने वाले विकास यादव, विमलेश राम, चंदन राम को नामजद आरोपी बनाया गया. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. वही, डीएसपी ने बताया कि शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.