गर्मी और लू से झुलस रहा पूरा झारखंड, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा

गर्मी और लू से झुलस रहा पूरा झारखंड, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा

RANCHI: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर जारी है। लगातार तापमान बढ़ने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। झारखंड का अधिकतम तापमान 43 डिग्री को भी पार कर गया है। विभाग की ओर से यह संभावना जताई जा रही है कि पारा अभी और बढ़ेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी किया है।


मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया कि 6 जून से 10 जून तक झारखंड के अधिकांश जिलों में प्रचंड गर्मी और हीट वेव चल सकती है। 6 और 7 जून को पूर्वी इलाके संथाल इलाकों हीट वेव चलेगी। वहीं 8 से 10 जून तक राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में गर्म हवा चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। जिससे लोगों को गर्मी से खासी परेशानी होगी।


राजधानी रांची की बात की जाए तो यहां का अधिकतम तापमान भी 41.0 डिग्री तक पहुंच चुका है। राज्य में सबसे अधिक गर्मी पलामू, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में पड़ रही। इस बीच धूप की तपिश और गर्म लहर का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ने की संभावना विभाग ने जताई है।