ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गलवान घाटी में घायल जवानों से मिले PM मोदी, बोले.. किसी देश के सामने न झुके हैं और न कभी झुकेंगे

DESK: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में घायल जवानों से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है. पीएम मोदी हॉस्पिटल गए और बोले की आप लोग जल्द ठीक हो जाए यह मेरी कामन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में घायल जवानों से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की है. पीएम मोदी हॉस्पिटल गए और बोले की आप लोग जल्द ठीक हो जाए यह मेरी कामना है. 

गलवान घाटी में घायल जवानों से मिले PM मोदी, बोले.. किसी देश के सामने न झुके हैं और न कभी झुकेंगे


पीएम मोदी ने कहा कि मेरे जैसे 130 करोड़ देशवासी आपके प्रति बहुत गर्व महसूस करते हैं. आपका साहस, शौर्य हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा दे रहा है. आपका ये पराक्रम, ये शौर्य, हमारे देशवासियों को आने वाले कई वर्षों तक प्रेरणा देता रहेगा. 


गलवान घाटी में घायल जवानों से मिले PM मोदी, बोले.. किसी देश के सामने न झुके हैं और न कभी झुकेंगे


पीएम मोदी ने कहा कि आज जो विश्व की स्थिति है. तब ये मैसेज जाता है कि भारत के वीर जवान अपना ऐसा पराक्रम दिखाते हैं. दुनिया भी जानने के लिए उत्सुक रहती है कि भारत के उन जवानों की ट्रेनिंग कैसी है. उनका त्याग कितना ऊंचा है. आज पूरा विश्व आपके पराक्रम की समीक्षा कर रहा है. मैं आज आपको प्रणाम करने आया हूं। आपको देखकर एक प्रेरणा लेकर जाऊंगा। हम दुनिया के किसी देश के सामने न झुकें है और न कभी झुकेंगे। ये बात मैं आप जैसे पराक्रमी, वीर साथियों के कारण कह पा रहा हूं. मैं आपको तो प्रणाम करता हूं, साथ ही आपको जन्म देने वाली वीर माताओं को भी प्रणाम करता हूं. उन माताओं पर जितना गर्व करें और सिर झुकाकर नमन करें, उतना ही कम होगा.  


टैग्स