ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायबिहार में बेकाबू टोटो ने तीन लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत; दो गंभीर, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जामतेजस्वी यादव ने दे दी लास्ट वार्निंग, सम्राट सरकार के पास सिर्फ रात तक का वक्त; कहा- हम निवेदन नहीं, आगाह कर रहेभाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस घर से लापता मासूम का नदी में तैरता मिला शव: बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहरामबांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद अर्जुन रायबिहार में बेकाबू टोटो ने तीन लोगों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत; दो गंभीर, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जामतेजस्वी यादव ने दे दी लास्ट वार्निंग, सम्राट सरकार के पास सिर्फ रात तक का वक्त; कहा- हम निवेदन नहीं, आगाह कर रहेभाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस घर से लापता मासूम का नदी में तैरता मिला शव: बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में कोहराम

BIHAR CRIME : गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, एक को मारी गोली

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गोलीबारी की

BIHAR CRIME : गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, एक को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। 


जानकारी के अनुसार सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में गली में ऑटो खड़ा करने से मना करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घायल संतोष कुमार सिंह को इलाज के लिए सासाराम के अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पुलिस की टीम एक्टिव मोड में काम कर रही है। 


बताया जाता है कि गोरक्षनि में काफी सकरी गली है। उसमें कुछ लोग ऑटो खड़ा कर रहे थे। जिसके लिए लगातार कुछ दिनों से मना किया जा रहा था। गली के लोग इसका विरोध भी कर रहे थे। इसको लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में पहले गाली गलौज हुई। लेकिन बाद में फायरिंग कर दी गई। जिसमें संतोष कुमार घायल हो गए। उनके पैर में दो गोली लगी है। जिनका इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में चल रहा है।