एक्सिस बैंक के इमारत में लगी आग, फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 11, 2019, 10:20:53 AM

एक्सिस बैंक के इमारत में लगी आग, फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस स्थित एक बहुमंजिली इमारत में लगी आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया गया. स्थानिय लोगों ने बताया कि गुरूवार की सुबह इमारत के दूसरी मंजिल पर स्थित एक्सिस बैंक से तेज धुंआ निकल रहा था. तभी इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई. जिसके बाद आसपास के दूकानदारों ने राहत की सांस ली. बता दें कि यह जगह शहर के काफी व्यस्ततम इलाके में से एक है. इस जगह सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कई नॉन बैंकिंग कम्पनियों के शाखा समेत करीब सौ दुकानें भी है. आग लगने की वजह का अबतक पता नहीं चल पाया है. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट