ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

अररिया में एक्सिस बैंक लूटकांड मामले का खुलासा, 6.98 लाख कैश के साथ 3 अपराधी सहरसा से गिरफ्तार

ARARIA: 23 जनवरी को अररिया में लूट की बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। एक्सिस बैंक में घुसकर एक करोड़ 31 हजार 8 सौ रूपये लूट लिया था और बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर

अररिया में एक्सिस बैंक लूटकांड मामले का खुलासा, 6.98 लाख कैश के साथ 3 अपराधी सहरसा से गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: 23 जनवरी को अररिया में लूट की बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। एक्सिस बैंक में घुसकर एक करोड़ 31 हजार 8 सौ रूपये लूट लिया था और बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गये थे। अररिया बैंक लूटकांड का कनेक्शन सहरसा से जुड़ा हुआ था। अररिया पुलिस लगातार दो दिनों से सहरसा में थी जहां सहरसा पुलिस की मदद से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। इस दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


अपराधियों के पास से लूटे गए 6 लाख 98 हजार रूपये कैश, लूट की घटना में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन सहित केएफ 7.65 का आठ जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूट की राशि से खरीदी गई आई फोन मोबाइल, पांच अन्य मोबाइल, खर्च के लिए रखे गए 4 हजार रूपये,लूट की घटना में प्रयुक्त एफजेड मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड, फर्जी आई कार्ड, अन्य निबंधित मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अमित रंजन ने दी।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता