ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए एडमिट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए एडमिट
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है.  कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है.


सोमवार को अचानक तबीयत ख़राब होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित होने के बाद ही उन्हें एम्स लाया गया है ताकि यहां उनका बेहतर इलाज हो सके और वे जल्द स्वस्थ हो सके.


कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. गौरतलब हो कि पूर्व पीएम और दिग्गज कांग्रेसी नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने सलाह दी थी कि वैक्सीनेशन और टेस्टिंग पर तेजी से काम किया जाए न कि कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या गिनी जाये.


पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से ही खुला पत्र लिखा था और उन्होंने सरकार को 5 सलाहों की बात कही थी. वैक्सीनेशन और मेडिसिन की आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए जोर देते हुए उन्होंने नसीहत दी थी.  डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि कुल कोरोना मरीजों की देखने के बजाय यह देखना चाहिए कितने प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है. दवाओं का क्या स्टेटस है. 

टैग्स